गंगापार, अक्टूबर 24 -- Gangapar News: करछना/ कौंधियारा। शनिवार को थाना परिसर करछना में आयोजित समाधान दिवस के मौके पर जुटे फरियादियों ने अपनी अर्जी दी। सुबह से ही फरियादियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। लेकिन न्याय की आस लेकर आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।नायब तहसीलदार संध्या गोस्वामी के समक्ष राजस्व से जु़ड़ी दो शिकायतें आईं जबकि पुलिस से जुड़ी चार शिकायतें आईं जिसमें एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो पाया। शिकायतों में सबसे अधिक पुलिस से जुड़ी रही। इस मौके पर थाना प्रभारी भारत सिंह, पुलिस और फरियादी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...