Gangapar News: समाज के विकास और संस्कृति के संरक्षण पर मंथन
गंगापार, अगस्त 9 -- Gangapar News: मां शबरी सेवा संस्थान रमना, शंकरगढ़ परिसर में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज के विकास, समस्याओं, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण को लेकर एक सभा संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मां शबरी सेवा संस्थान के अध्यक्ष शेर सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज ने देश के विकास में सदियों से अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आजादी के आंदोलन से लेकर आजादी के बाद देश और क्षेत्र के विकास में आदिवासी समाज की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। इसके बावजूद आज भी समाज का एक बड़ा वर्ग पिछड़ेपन, गरीबी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। यह भी पढ़ें- डॉ.अंबेडकर पुस्तकालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कहा कि सरकार की ओर से आदिवासी और गरीब वर्ग के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.