Gangapar News: समस्याओं पर आज सरदार सेना सौंपेगी ज्ञापन
गंगापार, जुलाई 3 -- Gangapar News: क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शनिवार को सरदार सेना राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपेगी। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल करेंगे, जबकि जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल मौजूद रहेंगे। ज्ञापन में किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता, आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान समेत अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। संगठन का कहना है कि लंबे समय से इन मुद्दों का समाधान नहीं होने से किसान और आमजन परेशान हैं। इसकी जानकारी विवेक पटेल ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.