Gangapar News: सब्जी बीज का निःशुल्क हुआ वितरण
गंगापार, जुलाई 19 -- Gangapar News: शनिवार को विकास खंड जसरा अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकरी कला में महिलाओं को निःशुल्क सब्जी का बीज वितरित किया गया है। जलोदरी महिला एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी की चेयरमेन रश्मि शुक्ला ने बताया कि एसएम सहगल फाउंडेशन वॉलमार्ट परियोजना द्वारा चलाए जा रहे बोलस्ट्रिंग एफपीओ परियोजना द्वारा चयनित जलोदरी महिला एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड टिकरी कला जसरा गांव में 60 बहनों को किचन गार्डन हेतु सब्जी बीज का नि शुल्क विवरण किया गया। इस अवसर पर चेयरमेन रश्मि शुक्ला, अंकिता सिंह, गायत्री सिंह, नेहा केशरवानी, पुष्पा, प्रीतम द्विवेदी, बलवंत सिंह, सुलेखा सिंह, कंपनी के सीईओ पंचराज शुक्ला, एसएम सहगल फाउंडेशन के प्रतिनिधि अरुण कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.