Gangapar News: सफाई के दौरान जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत
गंगापार, अगस्त 5 -- Gangapar News: घर के बाहर सफाई करते समय जहरीले जंतु के काटने से एक महिला की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, मेजा के सींकी कला गांव निवासी 35 वर्षीय अनार कली पत्नी राजू, बुधवार को अपने घर के बाहर सफाई कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए कई स्थानों पर ले गए। जहां पर आराम न मिलता देख बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.