Gangapar News: सफाई और न चारे की व्यवस्था, बदहाल है बेमरा गोआश्रय
गंगापार, जुलाई 28 -- Gangapar News: शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड शंकरगढ़ की ग्राम पंचायत बेमरा स्थित गोवंश आश्रय स्थल सरकारी दावों की पोल खोल रही है। मंगलवार सुबह गोशाला में लगभग 150 गोवंश मौजूद थे लेकिन उनके लिए न तो हरे चारे की व्यवस्था रही और न ही साफ-सफाई के संतोषजनक इंतजाम। मौके पर मौजूद गोवंशों की हालत देखकर साफ प्रतीत हो रहा था कि उन्हें समय पर पर्याप्त चारा और पानी नहीं मिल पा रहा है।कई गोवंश कमजोर और सुस्त दिखाई दिए। परिसर में जगह-जगह गंदगी फैली थी, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। गोशाला में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। उनका कहना है कि प्रतिमाह केवल 5980 रुपए मानदेय मिलता है और वह भी समय पर नहीं मिलता। कर्मचारियों का आरोप है कि ग्राम सचिव की उदासीनता का खा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.