Gangapar News: सफाईकर्मी के न आने से गांव में गंदगी का अंबार
गंगापार, अक्टूबर 10 -- Gangapar News: विकासखंड चाका के चंपातपुर गांव में तैनात सफाई कर्मी गांव में अक्सर नहीं आता, जिसके चलते गांव की साफ सफाई नहीं हो पा रही है। पूरे गांव में गंदगी का अंबार लगा है। गांव में प्रतिवर्ष दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किया जाता है। इस वर्ष भी रविवार से दुर्गा पूजा पंडाल सजाया जायेगा। पंडाल सजने की जगह लगी गंदगी से लोगों को परेशानी हो रहा है। दुर्गा पूजा समिति चम्पतपुर के अध्यक्ष नीलकमल सिंह, गुड्डू मूर्तिकार,अजीत सिंह अनुराग सिंह राहुल सिंह आदि ने जिले की उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर गांव में नियमित रूप से सफाई करने भेजने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: गंदगी से नगर पंचायत वासी बेहाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.