Gangapar News: सड़क हादसे में युवक घायल, टूटा पैर
गंगापार, अगस्त 28 -- Gangapar News: रक्षाबंधन पर करछना के डीहा गांव से राखी बंधवाकर लौट रहे युवक कमलेश निषाद सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। कौंधियारा के खुझी गाँव निवासी कमलेश ने कौंधियारा थाने में तहरीर देकर बताया कि भिस्कुरी गांव के पास विपरीत दिशा से आए बाइक सवारों ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि की। कमलेश का आरोप है कि हादसे में शामिल युवक भिस्कुरी ग्राम प्रधान के रिश्तेदार हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल के परिजनों ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.