Gangapar News: सड़क हादसे में भगवाधारी की मौत, शिनाख्त नहीं
गंगापार, जुलाई 7 -- Gangapar News: सैदाबाद/हंडिया। थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में लगभग 60 वर्षीय भगवा वस्त्रधारी अज्ञात संत की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।हंडिया थाना क्षेत्र के आसेपुर गांव के मजरे गोसाई का पूरा के पास सोमवार देर रात प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र के शुकुल का पूरा निवासी बाइक सवार ललित त्रिपाठी पुत्र स्वर्गीय उमाशंकर त्रिपाठी ने लगभग 60 वर्षीय भगवा वस्त्रधारी अज्ञात संत को टक्कर मार दी। टक्कर के चलते संत गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों सड़क किनारे गिर पड़े। आसपास पर्याप्त रोशनी न होने और रात का समय होने के कारण काफी देर तक किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क किनारे दोनों को घायल अवस्था में पड़ा देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.