Gangapar News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
गंगापार, जुलाई 14 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। बरदहा नाले के पास सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक ने देर रात स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।थाना क्षेत्र के भरहा गांव निवासी 29 वर्षीय हंसराज पटेल सोमवार सुबह करीब 10 बजे गांव के साथी बलराम कोटार्य के साथ बाइक से बरदहा जा रहे थे। बरदहा नाले के समीप पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े। हंसराज के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके साथी को भी चोट लगी। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हंसराज की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, प्रया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.