Gangapar News: सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
गंगापार, सितम्बर 6 -- Gangapar News: सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 51 वर्षीय महिला की शुक्रवार को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पुत्र ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी अंतर्गत मनापुर उर्फ बगई कला गांव निवासी सुनील कुमार बिंद की मां 51 वर्षीय सुघरी देवी गत 31 अगस्त की शाम हटवारा में लगा मेला देखने गई थीं। मेला देखने के बाद वह पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सुघरी देवी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला。
हादसे की जानकारी हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.