Gangapar News: सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम
गंगापार, अक्टूबर 25 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर निवासी 50 वर्षीय दुलारे पाल की सड़क हादसे में घायल होने के बाद रविवार सुबह मौत हो गई।दुलारे एक कारखाने में काम करते थे। शनिवार को वह टेंपो (अप्पे) से काम पर जा रहे थे। लखनऊ हाईवे पर शिवपुर के पास अचानक सामने जानवर आ जाने से वाहन असंतुलित होकर पलट गया।हादसे में कई लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि दुलारे पाल के सिर और सीने में गंभीर चोट लगी। परिजन उन्हें तत्काल प्रयागराज मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.