Gangapar News: सड़क बनी तालाब, जलभराव से ग्रामीण परेशान
गंगापार, अगस्त 23 -- Gangapar News: करछना तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुंगारी के बड़ी हल्दी मोहल्ले से करछना फ्लाईओवर की ओर जाने वाली सड़क बारिश में तालाब बन गई है। सड़क आगे करछना-कौहड़ाघाट मार्ग से जुड़ती है। जलभराव के कारण राहगीरों और ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश में सड़क पर पानी भर जाता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। पास में तालाब होने के बावजूद जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.