Gangapar News: सड़क बनी तालाब, आवागमन में परेशानी
गंगापार, नवम्बर 7 -- Gangapar News: मेजा विकास खंड स्थित डेलौहा ग्राम पंचायत में डेलौहा से बंधवा को जोड़ने वाली मंडी समिति की सड़क ध्वस्त हो गई है। सड़क टूटने के कारण यहां जलजमाव हो गया है, जिससे ग्रामीणों और प्राथमिक विद्यालय जाने वाले छोटे बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क मेजा-कोरांव मार्ग से सटी हुई है। प्राथमिक विद्यालय के पास जलजमाव होने से स्कूली बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। राजेश विश्वकर्मा के अनुसार, मण्डी समिति की सड़क नक्शे में चार लट्ठे चौड़ी यह सड़क दशकों से मरम्मत के अभाव में है। ग्रामीणों ने आईजीआरएस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.