Gangapar News: सड़क पर वाहन खड़े किए तो होगी सख्त कार्रवाई
गंगापार, अगस्त 3 -- Gangapar News: सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया शेषधर पाण्डेय के नेतृत्व में सोमवार को हंडिया कस्बे में अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मुख्य बाजार, प्रमुख चौराहों तथा सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया। पुलिस की कार्रवाई से पूरे बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों ने तत्काल अपने वाहन सड़क से हटा लिए। अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना तथा आम नागरिकों को जाम की समस्या से राहत दिलाना रहा।अभियान में कस्बा प्रभारी राम मिलन सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी। अधिकारियों ने दुकानदारों से कहा कि वे अपने ग्राहकों के दोपहिया व चारपहिया वाहन सड़क पर खड़े न होने दें तथा दुकान के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.