Gangapar News: सड़क पर बैठे मवेशियों से खतरे में राहगीर
गंगापार, जुलाई 30 -- Gangapar News: नगर परिषद चाकघाट में सड़क पर लगते मवेशियों के जमघट के कारण आमजन का जीवन खतरे में पड़ गया है। कस्बे के लोगों के अनुसार रात होते ही चाकघाट की मुख्य सड़कें आवारा मवेशियों का अड्डा बन जाती हैं। बारिश के मौसम में जब सड़कें पानी से लबालब रहती हैं और स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं, तब बीच सड़क पर घूम रहे मवेशी वाहन चालकों के लिए मौत का जाल साबित हो रहे हैं। चाकघाट के व्यस्त बाजार पुराना चौराहा स्टेट बैंक के समीप देर रात सड़क के बीचों-बीच मवेशी बेखौफ खड़े नजर आते हैं। दोपहिया वाहन चालक अचानक सामने आए मवेशियों को बचाने के प्रयास में फिसल जाते हैं या दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचते हैं। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: आवारा कुत्तों से सुरक्षा को लेकर नपं के कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.