गंगापार, जुलाई 5 -- Gangapar News: कौहट से पालपट्टी पुल को जोड़ने वाली सड़क जिसकी दूरी पांच किलोमीटर की है इस सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। वहीं सड़क पर मिट्टी फैली हुई है। बाइक लेकर यातायात करते समय पूरी तरह पहिए में मिट्टी चिपक जाती है। जिसके चलते लोग गिर कर घायल हो रहे हैं। चंद्रोदया गांव निवासी अशोक तिवारी ने बताया कि गुरुवार रात समय लगभग साढ़े सात बजे हल्की बरसात हो रही थी पूरे सड़क पर कीचड़ फैला गया है। एक स्कूल बस बच्चों को लेकर के जा रही थी चंद्रोदया गांव के पास सामने से ईट लदा ट्रैक्टर ट्राली आ रहा था जिसे पास देते समय बच्चों से भरा स्कूल बस फिसल गया जो पलटने से बच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...