गंगापार, अक्टूबर 4 -- Gangapar News: करछना गौहनिया में भारी और विशाल ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से कमजोर अर्थवर्क की सड़क खस्ताहाल हो गई है। टूटती सड़क से गड्ढे उभर रहे हैं, जिससे गुजरते वाहन अनियंत्रित होते हैं। पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बरसाती और घरों के नाबदान का पानी भी सड़क पर पहुंचकर समस्याएं उत्पत्र करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। सड़कों पर उड़ती धूल अब सिर्फ गंदगी नहीं, लोगों के फेफड़ों पर सीधा हमला कर रही है। बदहाल और उखड़ी सड़कों से दिनभर धूल के गुबार उठ रहे हैं। सड़क किनारे और डिवाइडरों पर महीनों की धूल जमा है। वाहन गुजरते हैं तो यही धूल हवा में घुलकर राहगीरों और आसपास रहने वालों की सांसों में पहुंचती है।गौहनिया करछना मार्ग साल भर पहले नवीनीकरण हुआ था लेकिन उक्त सडक़ पर गड्ढे ही गड्ढे हैं।लोक निर्माण विभाग द्वा...