गंगापार, अक्टूबर 4 -- Gangapar News: खीरी थाना क्षेत्र के लेड़ियारी के खोचा निवासी 32 वर्षीय धीरज कुमार पुत्र अवध बिहारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि धीरज तीन अक्तूबर को शाम लगभग चार बजे मोटरसाइकिल से लेड़ियारी बाजार से घर लौट रहा था। लेड़ियारी के समीप अनियंत्रित होकर वह सड़क पर गिर गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेड़ियारी स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने सीएचसी कोरांव रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि कोरांव के निजी अस्पताल में भी समुचित इलाज न मिलने पर उसे प्रयागराज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। धीरज की शादी आठ वर्ष पूर्व ग्राम सभा एकदरिया गाढ़ा, अमिलिया निवासी पूनम के साथ हुई थी। वह अपने पिता का सबसे छोटा पुत्र था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...