Gangapar News: सड़क के बीचो बीच खड़े विद्युत पोल से हादसे का खतरा
गंगापार, नवम्बर 14 -- Gangapar News: बीपी प्रतापपुर राजमार्ग पर मांडा खास सहित विभिन्न बाजारों में सड़क के मध्य खड़े विद्युत् पोल के चलते राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। लंबा जाम लगता है तथा कभी भी घटना घटित हो सकती है। मामला पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग के खींचातानी के चलते अधर में पड़ा हुआ है। वीपी प्रतापपुर राजमार्ग मांडा रोड से शुरु होकर मांडा क्षेत्र के चकडीहा, राजापुर, भारतगंज कस्बा, महुआरीखुर्द, भरारी द्वितीय, मांडा खास, गिरधरपुर, कोसड़ा कला होते हुए कोरांव होकर नारीबारी, प्रतापपुर तक जाता है। प्रयागराज जनपद का सबसे लंबा लगभग 82 किमी का यह राजमार्ग प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। चार साल पहले इस राजमार्ग का चौड़ीकरण किया गया। चौड़ीकरण के दौरान भारतगंज कस्बा से लेकर मांडा खास बाजार तक चौड़ीकरण के मानक का बिल्कुल ही ध्यान नहीं दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.