गंगापार, अगस्त 18 -- Gangapar News: बारिश होने से इलाके के सड़कों पर जलभराव हो गया है। इससे सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। राहगीरों, श्रद्धालुओं और कांवरियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अक्सर मरम्मत के बावजूद भी मांडा क्षेत्र के आम रास्ते ही नहीं, बल्कि राजमार्गों पर भी गड्ढों का अंबार हो गया है, जिससे राहगीरों खासकर दोपहिया वाहन चालकों को अक्सर दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। सोमवार रात हुई तेज बरसात से मांडा क्षेत्र के ज्यादातर आम रास्तों के साथ ही राजमार्ग भी ताल तलैया बन गये हैं। मांडा क्षेत्र के वीपी प्रतापपुर राजमार्ग के महुआरीखुर्द, भरारी द्वितीय, मांडा खास, गिरधरपुर आदि गांवों के सामने गड्ढों का अंबार है। अक्सर मरम्मत के नाम पर गड्ढे भरे भी जाते हैं , लेकिन दो दिन बाद ही पुनः गड्ढे यथावत हो जाते हैं। क्षेत्र के भरारी राजापुर बाईपास दू...