Gangapar News: सड़कें चौड़ी हुईं, लेकिन हरियाली अब भी बाकी
गंगापार, जुलाई 4 -- Gangapar News: यमुनापार के करछना क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण से आवागमन तो पहले की तुलना में अधिक सुगम हो गया, लेकिन इसके लिए काटे गए हजारों पेड़ों की भरपाई आज तक नहीं हो सकी। प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग और रामपुर-कोहड़ार मार्ग के किनारे हरियाली के अभाव से राहगीरों के साथ-साथ पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग के चौड़ीकरण और नवीनीकरण के दौरान बड़ी संख्या में फलदार और छायादार पेड़ों की कटाई की गई थी। इसी तरह रामपुर-कोहड़ार मार्ग के विस्तार में भी सड़क किनारे वर्षों पुराने पेड़ हटा दिए गए। इसके बाद वन विभाग ने कुछ स्थानों पर पौधरोपण कराया, लेकिन पर्याप्त देखभाल के अभाव में अधिकांश पौधे विकसित नहीं हो सके। परिणामस्वरूप सड़क के दोनों ओर लंबे हिस्सों में आज भी हरियाली दिखाई नहीं देती।ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.