गंगापार, जुलाई 9 -- Gangapar News: साल भर से लगातार तमाम तरह के प्रयासों और शिकायतों के बाद भी लालतारा पालपट्टी मार्ग के मरम्मतीकरण का कार्य विभागीय उदासीनता के चलते नही कराया गया। मरम्मतीकरण न कराये जाने के कारण बरसात के इस मौसम में इस सड़क पर बने गड्ढों में बरसात से पानी जमा हो गया है वहीं कीचड ने लोगों के समस्या में भारी समस्या खडी कर दिया है। वाहन लेकर चलना तो दूर की बात लोग पैदल भी चलकर इस मार्ग से जाना नहीं चाहते। बावजूद इसके मजबूरी में लोगों को अपने घर तो जाना ही पड़ रहा है। इसी मार्ग से होकर बारा क्षेत्र के तमाम विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भी जाना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...