गंगापार, अगस्त 11 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। साधन सहकारी समिति चकडीहा के सचिव काफी दिनों से गंभीर बीमारी से परेशान हैं। सचिव की बीमारी के चलते चकडीहा साधन सहकारी समिति का ताला नहीं खुल पा रहा है।मामले में एडीओ कोआपरेटिव मांडा अशोक कुमार का कहना है कि विकल्प के तौर पर मांडा के सचिव को चकडीहा समिति का अतिरिक्त प्रभार दिया जा रहा था, लेकिन मांडा के सचिव की भी तबियत ठीक न होने के कारण उन्होंने चकडीहा का चार्ज नहीं लिया। किसानों की परेशानी को देखते हुए शीघ्र ही चकडीहा समिति के लिए कोई विकल्प तलाशा जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...