Gangapar News: सचल न्यायालय में नहीं पहुंचे कई अधिकारी-कर्मचारी
गंगापार, अगस्त 31 -- Gangapar News: ग्राम न्यायालय मेजा की मासिक सचल न्यायालय की ओर से सोमवार को ग्राम पंचायत लोटाढ़ के ग्राम सचिवालय भवन में आयोजन किया गया। न्यायिक अधिकारी संतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में न्यायालय से संबंधित कोई भी मामला नहीं पहुंच सका। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत तथा तहसील व ब्लॉक स्तर का कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं रहा। कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर सचल न्यायालय के न्यायाधिकारी काफी नाराज रहे। कोर्ट का संचालन न्यायालय के वैयक्तिक सहायक सचिन मिश्रा एवं वाद लिपिक हर्ष तिवारी के समन्वय से संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.