गंगापार, अक्टूबर 23 -- Gangapar News: सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। उतरांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर दो सगे भाइयों की लाठी-डंडों से पिटाई की गई, जिसमें एक भाई का सिर फट गया। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों भाइयों को पीटने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सरायममरेज थाना क्षेत्र के दसेर गांव निवासी राजकुमार पुत्र शिव प्रसाद 21 अक्तूबर को दोपहर किसी काम से उतरांव क्षेत्र के मोहम्मदाबाद बाजार आए थे। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर बाजार निवासी कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। भाई को पिटता देख राहुल उन्हें बचाने पहुंचे तो आरोप...