Gangapar News: संविदा लाइनमैन के घर लाखों की चोरी
गंगापार, जुलाई 19 -- Gangapar News: शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के करिया खुर्द गांव में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने विद्युत विभाग के संविदा लाइनमैन के घर में सेंध लगा कर लाखों रुपये के आभूषण, नकदी एवं अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। करिया खुर्द निवासी बोधन उर्फ बुद्ध सेन शंकरगढ़ विद्युत उप केंद्र में संविदा लाइनमैन हैं। शनिवार रात अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। रविवार सुबह देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर के पीछे पत्थर की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार चोर घर में रखा एक बक्सा उठा ले गए, जो बाद में घर के पीछे खेत में मिला। बक्से से करीब 50 हजार रुपये नकद, सोने की करधनी, हार, झुमकी, नाक की कील, मंगलसूत्र, सोने-चांदी की अंगूठियां, चांदी की चेन, कड़े, पायल, महिलाओं की साड़ियां, कपड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.