Gangapar News: संदिग्ध हालात में बालक की गई जान
गंगापार, जुलाई 3 -- Gangapar News: उतरांव थाना क्षेत्र के आर खुर्द गांव में गुरुवार दोपहर भीख मांगने गए 11 वर्षीय बनवासी बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का कारण स्पष्ट न होने से पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
मौत का कारण अतरौरा गांव निवासी बृजलाल बनवासी का 11 वर्षीय पुत्र बावनी गुरुवार को आर खुर्द गांव में भीख मांगने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह दोपहर में गांव निवासी मोहम्मद राशिद के दरवाजे पर पहुंचा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, उसकी मौत हो चुकी थी।
परिवार का दुख घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मासूम बेटे का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.