गंगापार, अगस्त 10 -- Gangapar News: भाजपा मांडा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश यात्रा निकाली। कलशयात्रा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लीलावती गुप्ता ने किया और मुख्य अतिथि भाजपा नेता योगेश शुक्ला रहे। कलशयात्रा मांडा ब्लॉक, थाना, काली मां चौराहा होते हुए मांडा बस्ती में भ्रमण की। इस कलशयात्रा में भाजपा उपाध्यक्ष राजेश पाल धनगर, पूर्व जिला मंत्री मांडवी शरण द्विवेदी, महामंत्री रामबली मौर्य, महामंत्री अमरेश चंद मिश्रा पप्पू, संगम लाल विश्वकर्मा, राकेश शुक्ला, शिव रक्षा पटेल, रामचंद्र कुशवाहा, शिव कुमार कुशवाहा, धर्मेंद्र प्रजापति, उर्मिला पटेल, रुक्मणी, रागिनी सोनकर, पूजा देवी, शीतला प्रसाद, लखनारायण, तेजबली, विनोद पांडेय आदि रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: भाजप...