Gangapar News: संगठन को मजबूत करने पर विधायक का जोर
गंगापार, नवम्बर 15 -- Gangapar News: कमला वाटिका में सहसों मंडल की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक दीपक पटेल ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की सफलता के लिए बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत किया जाय। बैठक के दौरान मंडल की आगामी कार्ययोजनाओं, बूथ सशक्तिकरण पर भी मंथन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पुष्कर पटेल, नामित पार्षद अरुण मिश्र, विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, पवन शुक्ला, संजय सिंह, आनंद त्रिपाठी, राजेश सरोज, प्रसिद्ध नारायण पाण्डेय, प्रवीण जायसवाल, राजेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.