गंगापार, सितम्बर 1 -- Gangapar News: कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। लगातार बाढ़ से जूझ रहे पाल क्षेत्र के 40 गांवों सहित तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की संक्रामक बीमारी से बचने के लिए स्थानीय प्रशासन के पास कोई उपाय नहीं है।ग्राम पंचायतों को भी मिलने वाले बीएचएनसी मद के पैसे को सरकार द्वारा बंद कर दिए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ ग्राम पंचायतों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं जबकि स्थानीय सीएचसी कोरांव के अधीक्षक डॉ. केवी सिंह का कहना है कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से जहां से भी शिकायत मिलती है टीम पहुंच जाती है लेकिन व्यापक पैमाने पर व्यवस्था नहीं है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: जलभराव से ग्रामीण परेशान, संक्रामक बीमारी का खतरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...