गंगापार, अगस्त 1 -- Gangapar News: प्राथमिक विद्यालय कुकरहटा, खजुरी में आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर चेयरमैन ओमप्रकाश केशरी ने हरी झंडी दिखाकर खेल स्पर्धाओं का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुकरहटा ज्योति प्रकाश सिंह, भाजपा नेता रामकृष्ण केशरी, मंडल अध्यक्ष (युवा मोर्चा) सुमित कुमार पाण्डेय, शिक्षक हरीशंकर सिंह, कृष्ण शंकर पाण्डेय, संतोष कुमार कोल, रामकृष्ण मिश्र, अजय सिंह व अन्य विद्यालयों के शिक्षक एवं बच्चे मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...