Gangapar News: श्रृंग्वेरपुर धाम पहुंचे स्वामी अड़गड़ानंद
गंगापार, सितम्बर 20 -- Gangapar News: श्रृंग्वेरपुर धाम की पावन धरती पर रविवार को संत अड़गड़ानंद का आगमन हुआ। उनके आगमन की सूचना पर श्रद्धालु, भक्तजन हेलिपैड पर पहुंच गए। उनके पहुंचते ही पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। हेलिकॉप्टर से हेलिपैड पर उतरने के बाद श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने महाराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर रामायण मेला आयोजन समिति के संयुक्त मंत्री अमित द्विवेदी, सिकंदर, सीताराम यादव, राममूर्ति सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.