Gangapar News: श्रृंग्वेरपुर गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु
गंगापार, जुलाई 29 -- Gangapar News: आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को श्रृंग्वेरपुर धाम स्थित गंगा तट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रयागराज सहित आसपास के जनपदों और दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयघोष से पूरा घाट क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दान-पुण्य कर धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न किए। श्रृंग्वेरपुर धाम के प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस बल मुस्तैद रहा। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ भीड़ को व्यव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.