Gangapar News: श्री कृष्ण इण्टर कॉलेज में हुआ कन्या पूजन
गंगापार, अक्टूबर 18 -- Gangapar News: श्री कृष्ण इण्टर कॉलेज देवनहरी में अष्टमी को महागौरी का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन के उपरांत विद्यालय परिसर में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा कन्याओं के पांव पखारकर, तिलक लगाकर उनका पूजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. पवन कुमार तिवारी ने सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में नैतिक मूल्यों और संस्कारों का विकास होता है। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक विनोद कुमार तिवारी व सुरेन्द्र नाथ शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर राममूर्ति सिंह, विनोद तिवारी, उमेश सिंह, एसपी दिवाकर, निर्भय कुमार, अभिषेक कुमार आदि रहे। यह भी पढ़ें- Navratri Ashtami 2026: अष्टमी की पूजा आज 18 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.