गंगापार, नवम्बर 4 -- Gangapar News: श्री भीटेश्वर धाम दुबहा में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का मंगलवार को सुदामा चरित्र एवं राजा परीक्षित मोक्ष के प्रसंगों के साथ समापन हो गया। कथावाचक ने कहा कि सुदामा चरित्र केवल गरीबी की कथा नहीं, बल्कि निस्वार्थ मित्रता और सच्ची भक्ति की कथा है। सात दिनों तक श्रवण करने के बाद राजा परीक्षित को तक्षक नाग के डसने से मोक्ष और गोलोक की प्राप्ति का प्रसंग सुनाया गया। बताया कि जिसने सच्चे मन से सात दिन तक भागवत कथा सुनी, उसका मोक्ष निश्चित है। भागवत कथा सुनने से व्यक्ति के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...