Gangapar News: श्रद्धा के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
गंगापार, नवम्बर 7 -- Gangapar News: संकटमोचन हनुमान के जन्मोत्सव पर शनिवार को नवाबगंज क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह पूजा-अर्चना, सुंदरकांड, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवाबगंज, चंपतपुर, बुदौना, कौड़िहार, मंसूराबाद, करीमुद्दीनपुर, आनापुर और श्रृंग्वेरपुर समेत आसपास के गांवों और बाजारों में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कोखराज-हंडिया हाईवे स्थित श्री पंचमुखी बालाजी धाम, अटरामपुर उर्फ नवाबगंज में विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। पंडित संजू तिवारी उर्फ बाबाजी की देखरेख में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में अखंड रामचरित मानस पाठ का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.