Gangapar News: श्रद्धा और उल्लास से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
गंगापार, सितम्बर 4 -- Gangapar News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व सहसों बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। सहसों स्थिति श्री राम जानकी मंदिर परिसर अन्य मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से जगमगा उठे। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को सुंदर ढंग से सजाकर झूले में विराजमान किया गया। महिलाओं एवं बच्चों ने भक्ति गीतों और भजनों के माध्यम से भगवान का गुणगान किया। रात्रि में जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समय हुआ, मंदिरों एवं घरों में शंख, घंटा-घड़ियाल और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर परिसर सहसों सहित पूरे बाजार में मेला का आयोजन भी हुआ जहां आसपास के दर्जनों गांव से आए श्रद्धालु दर्शकों ने दर रात तक मेले का आनंद उठाया। यह भी पढ़ें- Janmashtami 2026: जन्मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.