गंगापार, अगस्त 14 -- Gangapar News: अंतिम संस्कार के दौरान रविवार रात स्थानीय बादपुर गंगा घाट पर हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष के तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के बादपुर कछार गांव निवासी जगदेव निषाद ने पुलिस को तहरीर दी कि रविवार रात वे गंगा नदी के किनारे नाव रोककर खाना खा रहे थे। उसी समय अपने परिवार के किसी अंतिम संस्कार में आये विरेंद्र कुमार, नीरज कुमार, चंदन कुमार और नरेंद्र कुमार ने नाव पर जलती लकड़ी फेंक दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीट दिया। शोर सुनकर पहुंचे गोपाल निषाद को भी आरोपियों ने पीट दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। मामले में पहले पक्ष की एफआईआर रविवार को ही आठ आरोपियों के खिलाफ दर्ज हो गई थी। पहले पक्ष के भी चार लोगों को चोटें आई थीं, जिसमें तीन घायलों को चोट अधिक होने के कार...