गंगापार, अक्टूबर 12 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को क्षेत्र के घरों, मंदिरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। घरों में कलश स्थापना स्थलों पर पूजन-अर्चन के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ और आरती हुई।मां शेरावाली के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। उधर शृंग्वेरपुर और कुरेसर स्थित गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद मंदिरों में दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Today 2nd navratri color: आज मां बह्मचारिणी की कृपा पाने के लिए कौन सा रंग पहनना चाहिए? यह भी पढ़ें- Dehradun News: शारदीय नवरात्र के दूस...