गंगापार, अगस्त 27 -- Gangapar News: हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के जिलाध्यक्ष संत प्रसाद पांडे की दिवंगत माता स्व कांति देवी को उनके आवास पर शेखर बहुगुणा तथा अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के जिलाध्यक्ष संत प्रसाद पांडे की माता कांति देवी की गत दिवस हुए निधन के उपरांत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के राष्ट्रीय महामंत्री शेखर बहुगुणा ने घर पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। दिवंगत के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से कमलेश मिश्रा, अवध बिहारी मिश्रा, विकास जायसवाल, अनिल उपाध्याय, हर्ष जयसवाल, मोहम्मद जफर, हिंदुस्तान अली, रोशन ओझा, अरुण तिवारी, राम बिंद आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...