गंगापार, सितम्बर 3 -- Gangapar News: नगर पंचायत लालगोपालगंज के अंतर्गत वार्ड नंबर-5 की शुक्लान बस्ती इन दिनों जलभराव और कीचड़ की समस्या से जूझ रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण बस्ती के चारों ओर पानी भर गया है। वहीं, बस्ती को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला पक्का रास्ता नहीं होने के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को पानी व कीचड़ से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश होते ही कच्चा रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता है। ऐसे में स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार बच्चे कीचड़ और पानी में फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े गंदे होने के साथ ही चोटिल होने का भी खतरा बना रहता है। बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार लोगों के लिए भी बस्ती से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कह...