Gangapar News: शिविर लोगों की ब्लड शुगर की हुई जांच
गंगापार, नवम्बर 14 -- Gangapar News: विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मारक राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। शिविर में 120 लोगों की ब्लड शुगर जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आरोग्य भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. डॉ.जीएस तोमर, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नवीन सोनी तथा प्रधानाचार्य प्रो. केदारनाथ उपाध्याय ने किया। मुख्य वक्ता प्रो. जीएस तोमर ने कहा कि मधुमेह आज विश्व के सामने बड़ी स्वास्थ्य चुनौती है। इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के अनुसार वर्ष 2024 में 20-79 वर्ष आयु वर्ग में लगभग 58.9 करोड़ लोग मधुमेह से प्रभावित थे, जिनमें करीब 25.2 करोड़ लोगों को बीमारी की जानकारी नहीं थी। यह भी पढ़ें- Palam...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.