Gangapar News: शिविर में 19 दिव्यांगों ने कराया पंजीकरण
गंगापार, अगस्त 25 -- Gangapar News: फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से मंगलवार को तहसील परिसर में दिव्यांगजनों के लिए चिन्हांकन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए कुल उन्नीस दिव्यांगजनों ने पंजीकरण कराया।विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 16 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों तथा 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों को योजना का लाभ दिए जाने का प्रावधान है। शिविर में पंजीकरण के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज मांगे गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.