Gangapar News: शिविर में योजनाओं की दी गई जानकारी
गंगापार, अक्टूबर 1 -- Gangapar News: विकास खंड जसरा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवा सेतु जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश प्रसाद ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नेत्र परीक्षण अधिकारी हीरा नंदन पंकज पांडेय ने मोतियाबिंद और मोबाइल के अधिक उपयोग से आंखों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया। डॉ. प्रतिमा मिश्रा ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य और जोखिम भरे प्रसव के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक पंकज मिश्र ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ला रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.