Gangapar News: शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन
गंगापार, अक्टूबर 9 -- Gangapar News: मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज करछना में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट-गाइड तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन कैम्प फायर के साथ हुआ। इसमें मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज करछना, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज धरवारा, राधा रमण इंटर कॉलेज नैनी और सर्वोदय शिक्षा सदन विद्यालय भीरपुर के स्काउट-गाइड ने भाग लिया। साथ ही बिना बर्तनों के भोजन तैयार करने का प्रशिक्षण लिया। प्रधानाचार्य मदन मोहन शंखधर ने कोर्स लीडर अभिषेक कुमार और मधुलिका को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। शिविर में बच्चों को स्काउट-गाइड के महत्व और अनुशासन की सीख दी गई। संचालन शैलेश यादव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.