गंगापार, जुलाई 13 -- Gangapar News: प्रदेश सरकार ने मऊआइमा के घीनपुर स्थित ऐतिहासिक शिवालय के सौंदर्याकरण के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। वह राशि मंदिर के ट्रस्ट शिव शक्ति चेरिटेबल ट्रस्ट को हस्तांतरित कर दी गई है। इसके बाद परिसर और शिवालय के जीर्णोद्धार के लिए सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। मऊआइमा विकासखंड के घीनपुर ग्राम पंचायत में प्राचीन शिवालय और पक्का तालाब क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केन्द्र है। ग्रामीणों के अनुसार सैकड़ों साल पुराने इस मंदिर परिसर में हर वर्ष शिवरात्रि पर विशाल मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर की नींव लगभग दो सौ वर्ष पूर्व परमेश्वर साहू ने रखी थी। मंदिर परिसर के पास ही एक जर्जर धर्मशाला है, जिसका निर्माण मखदूम साहू द्वारा...