Gangapar News: शिवालयों में उमड़ी आस्था, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा क्षेत्र
गंगापार, जुलाई 30 -- Gangapar News: श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही करछना क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। भगवान शिव के जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रावण मास के पहले दिन गुरुवार को क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की। कुशगढ़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीणों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियां पूरी कीं। वहीं अरई स्थित जरकुटीनाथ धाम और हर-हर भोला डीहा में पूरे श्रावण मास के दौरान रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और संकीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.