गंगापार, जुलाई 15 -- Gangapar News: शंकरगढ़ क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। नगर पंचायत क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई प्रमुख मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और राहगीर घायल हो रहे हैं।

सड़क की घातक स्थिति शंकरगढ़-शिवराजपुर मार्ग पर स्थित पुलिया के समीप सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से बड़ा गड्ढा बन गया है। यह गड्ढा दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रतिदिन ई-रिक्शा, दोपहिया वाहन और अन्य छोटे वाहन इस स्थान पर अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं, जिससे कई लोग चोटिल हो चुके हैं। रात के समय तथा बारिश के दौरान यह गड्ढा और अधिक खतरनाक साबित हो रहा है।

स्थानीय निवासियों की रोष क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को सड़क की ...