गंगापार, नवम्बर 6 -- Gangapar News: दीपा मेमोरियल कान्वेंट स्कूल नीबी, लोहगरा का वार्षिकोत्सव समारोह गुरुवार को विद्यालय के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सांसद इलाहाबाद उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास भी होना चाहिए। इस तरह के आयोजन से छात्रों में नेतृत्व क्षमता, सामूहिक सह भागिता की भावना और आत्मविश्वास पैदा होता है। विशिष्ट अतिथि अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कामता राम पाल ने कहा कि समारोह में शिक्षा, संस्कार और रचनात्मकता की जो झलक छात्र छात्राओं ने प्रदर्शित किया वह सराहनीय है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुल्तानपुर के प्राचार्य भूपेंद्र कुमार पाल ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों से छात्रों में अच्छे संस्कार उत्प...